Posts

बेतिया पुलिस लाइन के एक एएसआई सुखदेव हजरा की की अचानक तबीयत खराब होने से मृत्यु हो गई

Image
बेतिया से पवन कुमार की रिपोर्ट  बेतिया पुलिस लाइन के एक एएसआई सुखदेव हजरा की की अचानक तबीयत खराब होने से मृत्यु हो गई  बेतिया पुलिस लाइन बेतिया पुलिस लाइन के एक असी दरोगा सुखदेव हजरा जिनकी उम्र 56 वर्ष है वह कटिहार से ट्रांसफर होकर होकर बेटियां पुलिस लाइन ड्यूटी करने लगे सुखदेव हजरा घर घर लोबशीना वार्ड नंबर 13 वार्ड नंबर 13 थाना चंद्र मंडी के जिला जमुई जिला जमुई के रहने वाले सुखदेव हजरा कि अचानक से पुलिस लाइन में उनकी तबीयत खराब हुई और पहले से कुछ उनकी तबीयत खराब रहती थी अचानक तबीयत खराब होने से उनके लड़के ने बेटियां जीएमसी के इलाज करने हेतु भर्ती कराया गया इस दौरान उनकी मृत्यु हो गई सुखदेव हजरा मृतक सुखदेव हजरा के चार बच्चे बाल मन पासवान सुभाष पासवान काजल देवी गौतम कुमार जो की गौतम अपने पिता को लेकर बिटिया के जीएमसी भारती इलाज के लिए किया इस दौरान उनकी मृत्यु हो गई हो गई वहीं डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम की के लिए भेज दिया क्या

ह्रदय रोग की स्क्रीनिंग के लिए बच्चे एम्बुलेंस से पटना भेजे गये - आँगनबाड़ी केंद्र व स्कूलों में आरबीएसके टीम द्वारा होती है जाँच- ह्रदय में छेद के मरीजों का निःशुल्क होता

Image
जिले के चार बच्चों को मिल रहा बाल हृदय योजना का लाभ - ह्रदय रोग की स्क्रीनिंग के लिए बच्चे एम्बुलेंस से पटना भेजे गये  - आँगनबाड़ी केंद्र व स्कूलों में आरबीएसके टीम द्वारा होती है जाँच - ह्रदय में छेद के मरीजों का निःशुल्क होता है इलाज : रंजन मिश्रा  बिट्टू कुमार  बिहार/बेतिया। हृदय रोग से ग्रसित जिले के चार बच्चों को बाल हृदय योजना का लाभ मिलने वाला है। पश्चिमी चम्पारण जिले के नितेश कुमार, दिपेन्द्र कुमार (नरकटियागंज), अनुष्का कुमारी (लौरिया) और किरण कुमारी (मैनाटॉड) अपने-अपने अभिभावक के साथ इलाज के लिए पटना भेजे गये। इनलोगों को आज सुबह एम्बुलेंस से आईजीआईसी, पटना भेजा गया है। वहाँ इन बच्चों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कई तरह की जाँच की जाएगी। उनका डाटा तैयार कर उसके बाद मुख्यमंत्री बाल ह्रदय योजना अन्तर्गत हवाई जहाज से श्री सत्य साईं हॉस्पिटल, अहमदाबाद भेजा जाएगा। सिविल सर्जन डॉ श्रीकांत दुबे एवं आरबीएस के डीसी रंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिले के सभी 18 प्रखंडों के सरकारी स्कूलों व आं...

विभागीय आदेश पर आयोजित विशेष बैठक में उठा सड़क और नालों पर अतिक्रमण से सफाई में समस्या खड़ी होने का मुद्दा।

Image
अविलंब खत्म कराए पक्की फुलवारी और आशा नगर में जलजमाव: गरिमा शहरी क्षेत्र में जल जमाव खत्म करने विषय पर नगर निगम पार्षदगण की विशेष बैठक में जन समस्या के प्रति निगम की उदासीनता पर विफरी महापौर विभागीय आदेश पर आयोजित विशेष बैठक में उठा सड़क और नालों पर अतिक्रमण से सफाई में समस्या खड़ी होने का मुद्दा।  बिट्टू कुमार बिहार/बेतिया। संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में सुव्यवस्थित जल निकासी और शहरी क्षेत्र को जल जमाव से मुक्त बनाने के मुद्दे पर नगर पार्षद गण की विशेष बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में महापौर ने कहा कि पूरे नगर निगम क्षेत्र में जल जमाव के कारण सैकड़ों परिवारों और राहगीरों को भी पक्की फुलवारी और आशा नगर में बीते एक साल से बनी जलजमाव की स्थिति के कारण काफ़ी परेशानी हो रही है। बार बार के आदेश के बावजूद समस्या का स्थाई निदान नहीं निकल पाया है।श्रीमती सिकारिया ने कहा कि समस्या से पीड़ित स्थानीय निवासियों की लिखित मांग और बवेला मचाने पर भी समस्या का निदान नहीं हो सका है। ...

21 किलो गांजा,मोटरसाइकिल के साथ तस्कर गिरफ्तार।

Image
21 किलो गांजा,मोटरसाइकिल के साथ तस्कर गिरफ्तार। बिहार/बेतिया। इंडो-नेपाल बॉर्डर के भंगहां थाना अंतर्गत छापेमारी कर गांजा के साथ एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर के पास से पुलिस ने 21 किलो गांजा के साथ एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर मैनाटांड थाना क्षेत्र पुरैनिया गांव निवासी मकसूद आलम है। पूछताछ के बाद कांड दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया। आगे एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि विश्वसनीय सूत्र के सूचना के आधार पर भंगहा थानाध्यक्ष राहुल कुमार मांझी के नेतृत्व में टीम ने सिसवा ताजपुर रामजानकी मंदिर के समीप से नेपाल के तरफ से एक पल्सर बाइक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR 22 AC 7740 पर दो ब्यक्ति गांजा की खेप लेकर नेपाल एक तस्कर के पहचान मकसूद आलम को गिरफ्तार किया है। एक तस्कर की पहचान भंगहा थाना शेख इस्लाम है आगे उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने तस्कर को रोका तो भागने लगे।जिसके बाद जवानों ने खदेड़ कर उसे पकड़ा। बोरी की तलाशी लेने पर उसमें से अलग-अलग...

आशा होंगी डिजिटल, मिला "एम आशा एप" का प्रशिक्षण

Image
आशा होंगी डिजिटल, मिला "एम आशा एप" का प्रशिक्षण - मोबाइल एप पर डाटा लोड होने से जिला व राज्य स्तर पर कार्यों की मॉनिटरिंग होगी आसान  - रजिस्टर पर लिखने-पढने की परेशानी से मुक्ति, हर सूचना होगा एक क्लिक पर उपलब्ध  बिट्टू कुमार  बिहार/मोतिहारी। डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत आशा कार्यकर्ताओं को स्मार्ट बनाने का काम शुरू किया जा रहा है। पटना से आई टीम ने एम आशा एप का प्रशिक्षण कराया, जिसमें आशा फैसिलेटर को एम आशा एप के उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। आशा कार्यकर्ता अब एम-आशा एप के माध्यम से बीमारी समेत अन्य असुविधाओं को सीधे पोर्टल पर अपलोड करेंगी। एम आशा एप से आशा गांव में होने वाली वाली जन्म, मृत्यु, प्रसव, फाइलेरिया, मलेरिया, एईएस, बुखार, डायरिया समेत सभी प्रकार की बीमारी समेत अन्य गतिविधियों की जानकारी देंगी। गांव-गांव के सर्वे के बाद आशा डेटा अपलोग करेंगी। इसके साथ ही आशा कार्यकर्ताओं को रजिस्टर में लिखने-पढने की परेशानी से भी मुक्ति मिलेगी। बिहार हेल्थ डिजिटालाइजेशन मुहिम द्वारा भव्या कार्यक्रम के तहत पूर्वी चम्पारण जिले के छह प्र...

बिहार राज्य विधालय रसोईया संघ कि हुई बैठक।

Image
बिहार राज्य विधालय रसोईया संघ कि हुई बैठक।  बिट्टू कुमार बिहार/बेतिया। बिहार राज्य विधालय रसोईया संघ एटक की जिला स्तरीय बैठक बलिराम भवन के सभागार में रसोईया शंभू नाथ मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, बैठक में रसोईया के मानदेय में बढोत्तरी के आश्वासन को पूरा करने, रसोईया के सेवानिवृत्त की उम्र 60 से बढाकर 65 बर्ष करने, तथा बच्चों को शुद्ध एव़ ताजा भोजन देने की गारंटी के लिए इस योजना से एन जी ओ को अलग करने पर विचार विमर्श किया गया, संघ के प्रदेश नेता ओम प्रकाश क्रांति ने बताया कि रसोईया जब हड़ताल में जाने के लिए तैयार थी उस समय निदेशक ने रसोईया के मानदेय में बढोत्तरी का आश्वासन देकर हडताल को स्थगित करा दिया लेकिन अभी तक मानदेय में बढोतरी नहीं होने से मात्र 1650 रूपया पर ही रसोईया काम करने के लिए विवश हैं सरकार यदि रसोईया के मानदेय में सम्मान जनक वृद्धि नहीं करती है तो संघ जिला से राज्य तक आंदोलन के लिए वाध्य, होगा, दूसरी तरफ रसोईया को 60 बर्ष के उम्र में ही काम से हटा दिया जा रहा है उसे बढाकर 65 बर्ष किया जाय, इस योजना में एन जी ओ के ...

पंचशील बौद्ध बिहार के प्रांगण में संत कबीर दास की 627वीं जयंती मनाई गई।

Image
पंचशील बौद्ध बिहार के प्रांगण में संत कबीर दास की 627वीं जयंती मनाई गई।  बिट्टू कुमार बिहार/बेतिया। शहर के इलाराम चौक स्थित पंचशील बौद्ध विहार के प्रांगण में साप्ताहिक मीटिंग के द्वारा संत कबीर दास की 627वी जयंती मनाई गई और उनके तैल चित्र पर बारी-बारी से आए हुए सभी लोगों ने पुष्प अर्पित किए तथा उनके किए हुए कार्यों पर प्रकाश डाले। वहीं पंचशील बौद्ध बिहार के जिला संयोजक रामदास बौद्ध ने संत कबीर दास की दोहा को उन्होंने सभी लोगों को बताया पोथी पढ़ी पढ़ी जग मुआ, पंडित भया न कोय। ढाई आखर प्रेम का, पढ़ा सो पंडित होय || आगे उन्होंने कहा कि कबीर दास जी हमारे चंपारण में आए थे और हम सब लोगों को बहुत कुछ बताए। हम सब लोगों की सौभाग्य की बात है कि हमारे चंपारण में आए। इस दौरान नंदलाल प्रसाद ने कहा कि कबीर का बात और महात्मा बुद्ध के बातों में कोई अंतर नहीं है। कबीर ने लोगों को हमेशा आपस में कैसे मिल कर रहे इसके लिए लोगों को संदेश देते थे। मौके पर शंभू प्रसाद, मनोज कुमार यादव, मकसूदन प्रसाद गुप्ता, संजय कुमार राव, उषा बौद्ध, राकेश भगत, डॉ गौरख प्रसाद मस्ताना, राजकिशोर ब...