प्राण प्रतिष्ठा से पहले श्रीराम भक्ति में डूबा खगड़िया, विहिप ने निकाली भव्य शोभायात्रा, लगाए जय श्री राम के नारे

*प्राण प्रतिष्ठा से पहले श्रीराम भक्ति में डूबा खगड़िया, विहिप 
खगड़िया शहर में विहिप के साथ रामभक्तों ने श्री राम जन्मभूमि में प्रभु के प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में श्री राम की भव्य शोभा यात्रा निकाली।
शोभा यात्रा का शुभारम्भ शहर के राम जानकी मंदिर, स्टेशन रोड से हुआ। यहां से श्री राम जी की झांकी, सैकड़ों राम भक्तों के जयघोष के साथ राजेन्द्र चौक, थाना रोड, सगरमल चौक, लोहा पट्टी, एस डी ओ रोड, दानगर होते हुए पुण: स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर पर महा आरती के बाद सम्पन्न हुई।
इस दौरान स्थानीय व्यापारियों तथा नगर वासियों ने पुष्प वर्षा व प्रसाद वितरण आदि के माध्यम से रामभक्तों का स्वागत अभिन्नदन किया। यात्रा संपन्न होने पर सभी रामभक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। साथ ही विहिप ने लोगों से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में 22 जनवरी को प्रत्येक घर में पांच दीपक जलाते हुए दीपोत्सव मनाने का आग्रह किया।
यात्रा का विशेष आकर्षण रथ में विराजमान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान रहे। इस दौरान पूरा नगर राम भक्ति में मग्न, जय श्री राम का उद्घोष से गुंजायमान रहा।
इस दौरान विहिप जिलाध्यक्ष नितिन कुमार चुन्नू ने कहा कि, राम लला के अयोध्या आगमन के अवसर पर विहिप लगातार धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इसी क्रम में दिनांक 18 जनवरी को राम जानकी मंदिर मंदिर परिसर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन एवं 19 जनवरी को कलश यात्रा निकाली जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विशेष रूप से  राम जी के चरित्र का बखान किया जाएगा। जिसकी तैयारी पूरी हो गई है। संगठन द्वारा खगड़िया के अन्य सभी धार्मिक स्थलों पर साफ-सफाई की उचित व्यवस्था की जा रही है। तो वहीं 22 जनवरी तक खगड़िया के सभी मार्गो को भगवा ध्वज से सुसज्जित किया जाएगा।
आपको बताते चले कि, शोभा यात्रा के दौरान राम जी के दर्शन कर रामभक्त भावविभोर दिखाई दिए।
शोभा यात्रा संपन्न होने पर हनुमाम चालीसा तथा हनुमान जी की आरती का सामुहिक पाठ किया गया। जिसके बाद राम भक्तों में लड्डू प्रसाद का वितरण किया।
वहीं कार्यक्रम के समापन स्थल पर विहिप नगर मंत्री मनीष गुप्ता ने कहा कि, 16 जनवरी से 22 जनवरी तक राम जानकी मंदिर में हमारा विशेष कार्यक्रम चलेगा। विहिप व विभिन्न हिन्दू संगठनों द्वारा खगड़िया जिला के सभी मंदिरों में विशेष धार्मिक कार्यक्रम होंगे।
विहिप द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन के जिला मंत्री संजय वर्मा, नशामुक्त भारत के संस्थापक प्रेमकुमार यशवंत,समाजिक समरसता के प्रांत प्रमुख विलास चन्द्र सिंह,  चन्द्रशेखरम् ,विष्णु बजाज, रितेश शर्मा, कुमार शानू,सुधीर मंडल,भरत चौधरी, पुष्पलाल रंजन, राजेश कुमार, नगर संयोजक अभिमन्यु, संजय , नीलकमल दिवाकर, दिनेश, सन्नी गुप्ता, अशुतोष सिन्हा , घनश्याम सहित सैकड़ो की संख्या में रामभक्त मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

*पिस्टल लहराते युवक का वीडियो वायरल,जांच में जुटी पुलिस*बताते चलें कि A9भारत न्यूज़ इस वायरल वीडियो फोटो का पुष्टि नहीं करता प्रशासन की जांच की विषय है

पुलिस ने किया कांडों का उद्भेदन एक गिरफ्तार

यूक्रेन में फंसे छात्रों में से 06 बच्चे सकुशल घर वापस।एक लंदन पहुंचा एवं एक रोमानिया बॉर्डर पर अपने माता-पिता के साथ सुरक्षित।जिलाधिकारी द्वारा पल-पल की गतिविधि की ली जा रही है जानकारी।जिले के वरीय अधिकारी लगातार फंसे छात्रों सहित उनके अभिभावकों से संपर्क में हैं।