17 एक 2024 खगड़िया बिहार*गुरु गोविंद सिंह का 398 वीं जयंती मनाया गया*

17 एक 2024 खगड़िया बिहार
*गुरु गोविंद सिंह का 398 वीं जयंती मनाया गया*
*गुरु गोविंद सिंह सच्चे अर्थों में वीर योद्धा, क्रांतिकारी, त्याग बलिदान के प्रति मूर्ति, दार्शनिक, लेखक, वीर रस के कवि, खालसा वंश के संस्थापक, सिख के 10 वें गुरु थे - किरण देव यादव*
*गुरु गोविंद सिंह धर्मनिरपेक्षता के प्रतीक - उमेश ठाकुर*
*गुरु गोविंद सिंह धर्म एवं महिला के सच्चे संरक्षक - मधुबाला*
खगड़िया। देश बचाओ अभियान एवं आजपा राष्ट्रीय के संयुक्त तत्वावधान में संपर्क कार्यालय खगड़िया में सिख के 10 वें अंतिम गुरु गोविंद सिंह का 358 वीं जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित कर कोटि-कोटि नमन व याद किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देश बचाओ अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह सच्चे अर्थों में समाज सुधारक क्रांतिकारी खालसा वंश का संस्थापक, त्याग एवं वीरता का मिसाल, अद्वितीय धर्मरक्षक, महान कर्मप्रणेता, वीर रस के ओजस्वी कवि , लेखक, दार्शनिक तथा संघर्षशील वीर योद्धा थे।
आजपा के प्रदेश अध्यक्ष उमेश ठाकुर ने कहा कि उनका जन्म बिहार के पटना साहिब में पौष माह के शुक्ल पक्ष के सप्तमी को 1666 ईस्वी में हुआ था। उनके माता का नाम गुजरी एवं पिता का नाम तेग बहादुर सिंह था। नौ वर्ष के आयु में उनके पिता की हत्या हो गई। मुगल सम्राट औरंगजेब के साथ युद्ध संघर्ष में उनके तीन पत्नियों में चार बेटों की शहादत हुई। दुश्मनों के द्वारा कैंप में इन पर भी छूरे से हमला हुई। महीनों तक घायल पड़े रहे। अंततः 7 अक्टूबर 1708 ई को महाराष्ट्र के नांदेड़ में निधन हो गया।
महिला विकास सेवा संस्थान के संरक्षक मधुबाला ने कहा कि उनमें शक्ति, भक्ति, ज्ञान, वैराग्य, सामाजिक उत्थान, त्याग बलिदान, धर्म राष्ट्र नैतिकता मानवीय मूल्यों का संरक्षण की भावनाएं से ओतप्रोत उत्कृष्ट निष्ठावान थे।
नई समाज के गुड्डू ठाकुर ने कहा कि उनके जीवनी व्यक्तित्व कृतित्व से सीख लेकर देश की आत्मा धर्मनिरपेक्ष संविधान को सरजमीन पर लागू करने की जरूरत है।
कार्यक्रम में मिशन सुरक्षा परिषद के मुरली रविदास, ठाकुर समाज के दिनेश ठाकुर, देश बचाओ अभियान के कालेश्वर ठाकुर, बिनग्राक परिषद के अरुण वर्मा, शुभम चौहान, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सरवन कुमार , मुन्ना रजक आदि ने संबोधित किया।

Comments

Popular posts from this blog

*पिस्टल लहराते युवक का वीडियो वायरल,जांच में जुटी पुलिस*बताते चलें कि A9भारत न्यूज़ इस वायरल वीडियो फोटो का पुष्टि नहीं करता प्रशासन की जांच की विषय है

पुलिस ने किया कांडों का उद्भेदन एक गिरफ्तार

यूक्रेन में फंसे छात्रों में से 06 बच्चे सकुशल घर वापस।एक लंदन पहुंचा एवं एक रोमानिया बॉर्डर पर अपने माता-पिता के साथ सुरक्षित।जिलाधिकारी द्वारा पल-पल की गतिविधि की ली जा रही है जानकारी।जिले के वरीय अधिकारी लगातार फंसे छात्रों सहित उनके अभिभावकों से संपर्क में हैं।