खेल के नियमित अभ्यास और आयोजन से स्वास्थ्य के साथ बढ़ता सौहार्द-भाईचारा: गरिमा*

*खेल के नियमित अभ्यास और आयोजन से स्वास्थ्य के साथ बढ़ता सौहार्द-भाईचारा: गरिमा*

*--नगर निगम क्षेत्र के बारी टोला व बानूछापर की क्रिकेट टीम के बीच किया गया एक दीनी मैच का आयोजन,*

*--नगर निगम की निवर्त्तमान सभापति गरिमा द्वारा उद्घाटित मैच में एक रन से जीती बारी टोला की टीम* 


बेतिया। नगर के बारी टोला स्थित जन्नत नगर के खेल मैदान में बारी टोला और बानुछापर की क्रिकेट टीम के बीच मैच खेला गया। जिसमें हुए कड़े मुकाबले में महज एक एक रन के अंतर से बारी टोला के युवाओं की टीम ने मैच जीत लिया। इससे पूर्व इस क्रिकेट खेल की प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर निगम की निवर्त्तमान सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल के नियमित अभ्यास और आयोजन से स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ सामाजिक सौहार्द और भाईचारा भी बढ़ता है। विशेष कर अपने नगर निगम क्षेत्र में हमारे शहरी युवाओं को टीम बनाकर खेलने के साथ सामाजिक भाईचारे को बढ़ाने के कार्य अवश्य करना चाहिए। इस मौके पर युवाओं ने भी श्रीमती सिकारिया के नेतृत्व क्षमता और उनके कार्यकाल में पूरे हुये विकास कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। मौके पर उपस्थित आयोजक मंडल के सदस्यों में जाहिद, मुस्ताक आदि प्रमुख रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बेतिया में रिश्वत लेते हुए ASI गिरफ्तार:निगरानी की टीम ने के हत्थे चढ़ा ASI अताउल्लाह नट को एक लाख रुपए घूस लेते धर दबोचा, निगरानी की टीम

प चम्पारण के नये जिला पदाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने किया पदभार ग्रहण।

खबर पश्चिमी चंपारण बेतिया जिला हीरो मोटर कॉर्प ने नए अवतार में नई स्प्लेंडर प्लस X टेक बाइक को लॉन्च किया है। a9 Bharatके लिए अमित शुक्ला कि रिपोर्ट