पुलिस ने किया कांडों का उद्भेदन एक गिरफ्तार

मोतिहारी। ब्रेकिंग न्यूज़
  
पुलिस ने किया कांडों का उद्भेदन एक गिरफ्तार
बिहार से पवन सिंह की रिपोर्ट
गुप्त सूचना के आधार पर अपराधी को पकड़ा गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था कि नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजा बाजार के व्यवसाई से अपराधी रूपम सिंह द्वारा रंगदारी की मांग की गई थी। पैसा नहीं देने पर जान मारने की धमकी भी दी गई थी। साथ ही पुलिस को अपराधी रूपम सिंह जो कई कांडों में फरार था। इसकी सूचना प्राप्त होते ही तुरंत नगर थाना में मामला दर्ज करते हुए कांड का उद्भेदन एवं शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। साथ ही गठित टीम द्वारा तकनीकी एवं अन्य स्रोतों से संकलन का कुख्यात अपराधी का दिल्ली में रहने की सूचना प्राप्त हुआ था। सूचना के सत्यापन के साथ-साथ गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस से संपर्क स्थापित किया गया। जिसमें कुख्यात अपराधी रूपम सिंह को सत्यापन कर दिल्ली के गोपालपुर से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी के पास से रंगदारी में मांग करने वाला मोबाइल, 1पिस्टल,5 गोली बरामद किया गया है। साथ ही इस पर रघुनाथपुर हरसिद्धि पिपरा कोठी घोड़ासहन नगर थाना में मामला दर्ज किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

बेतिया में रिश्वत लेते हुए ASI गिरफ्तार:निगरानी की टीम ने के हत्थे चढ़ा ASI अताउल्लाह नट को एक लाख रुपए घूस लेते धर दबोचा, निगरानी की टीम

प चम्पारण के नये जिला पदाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने किया पदभार ग्रहण।

खबर पश्चिमी चंपारण बेतिया जिला हीरो मोटर कॉर्प ने नए अवतार में नई स्प्लेंडर प्लस X टेक बाइक को लॉन्च किया है। a9 Bharatके लिए अमित शुक्ला कि रिपोर्ट