पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लंबित शिकायतों/मामलों का अविलंब करायें निष्पादन : जिलाधिकारी। बेतिया से अमित शुक्ला कि रिपोर्ट



पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लंबित शिकायतों/मामलों का अविलंब करायें निष्पादन : जिलाधिकारी।
बेतिया। जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बेहद ही महत्वपूर्ण है। इस योजना से संबंधित किसानों के शिकायतों का निष्पादन अविलंब करायें ताकि संबंधित किसानों को लाभान्वित किया जा सके। साथ ही सभी अंचलाधिकारी एवं कृषि समन्वयक पीएम किसान योजना से संबंधित आवेदनों का भौतिक सत्यापन तुरंत करें ताकि अग्रतर कार्रवाई की जा सके।
 
उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी को निदेश दिया कि कैम्प मोड में पीएम किसान योजना से संबंधित शिकायतों का निष्पादन तुरंत किया जाय। साथ ही सभी अंचलाधिकारी, कृषि समन्वयक त्वरित गति से लंबित मामलों की जांच करते हुए निष्पादन करेंगे ताकि अग्रतर कार्रवाई की जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि पीएम किसान योजना का लाभ पात्र लाभुकों को हर हाल में मिलना चाहिए। साथ ही किसी भी सूरत में अपात्र लाभुकों को पीएम किसान योजना का लाभ नहीं मिलना चाहिए, इसे सुनिश्चित किया जाय। जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की कार्य प्रगति की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निदेशित कर रहे थे।

उन्होंने ने कहा कि ऑनलाइन ग्रिवांस पोर्टल पर खाता बदलने, राशि लंबित के मामले, पुर्नविचार आदि के मामले भी लंबित है। ऐसे मामलों का निष्पादन भी जिला   कृषि पदाधिकारी अपने स्तर से अविलंब करायेंगे तथा उक्त दोनों कार्यों की लगातार समीक्षा एवं अनुश्रवण करेंगे।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी, श्री विजय प्रकाश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बेतिया में रिश्वत लेते हुए ASI गिरफ्तार:निगरानी की टीम ने के हत्थे चढ़ा ASI अताउल्लाह नट को एक लाख रुपए घूस लेते धर दबोचा, निगरानी की टीम

प चम्पारण के नये जिला पदाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने किया पदभार ग्रहण।

खबर पश्चिमी चंपारण बेतिया जिला हीरो मोटर कॉर्प ने नए अवतार में नई स्प्लेंडर प्लस X टेक बाइक को लॉन्च किया है। a9 Bharatके लिए अमित शुक्ला कि रिपोर्ट