1. भारत निर्वाचन आयोग के प्रेस नोट संख्या-ECI/PN/26/2022 दिनांक-02.03.2022 द्वारा बिहार विधान परिषद् के द्विवार्षिक स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन 2022 की घोषणा एवं कार्यक्रम से संबंधित सूचना निम्नवत् है :-
1. भारत निर्वाचन आयोग के प्रेस नोट संख्या-ECI/PN/26/2022 दिनांक-02.03.2022 द्वारा बिहार विधान परिषद् के द्विवार्षिक स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन 2022 की घोषणा एवं कार्यक्रम से संबंधित सूचना निम्नवत् है :-
क. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 11-पश्चिमी चम्पारण स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन, 2022 की घोषणा एवं प्रेस नोट निर्गत करने की तिथि - 02.03.2022 (बुधवार)।
ख. अधिसूचना जारी करने की तिथि-09.03.2022 (बुधवार)।
ग. नाम निर्देशन करने की अंतिम तिथि -16.03.2022 (बुधवार) ।
घ. नाम संवीक्षा करने की तिथि -17.03.2022 (गुरूवार)।
ड़. अभ्यर्थिताएं वापस लेने की अंतिम तिथि-21.03.2022 (सोमवार)।
च. मतदान की तिथि-04.04.2022 (सोमवार)।
छ. मतदान का समय- 08.00 बजे पूर्वाह्न
से 04.00 बजे अपराह्न तक।
छ. मतगणना की तिथि- 07.04.2022 (गुरूवार)।
2. आयोग द्वारा प्रेस नोट जारी होते ही पूरे जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गया है। आदर्श आचार संहिता का अनुपालन आयोग के निदेशों के आलोक में शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने हेतु कोषांग का गठन किया जा चुका है तथा इसका गहन अनुश्रवण करने हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया है।
3. 11-पश्चिमी चम्पारण स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन हेतु निर्वाची पदाधिकारी का विवरण निम्नवत् है :-
11-पश्चिमी चम्पारण स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी का पदनाम- जिला दंडाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया।
4. पश्चिमी चम्पारण स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन हेतु सहायक निर्वाची पदाधिकारी का विवरण निम्नवत् हैः-
11-पश्चिमी चम्पारण स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र के सहायक निर्वाची पदाधिकारी का पदनाम-(1) अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर (2) अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा (3) अनुमंडल पदाधिकारी, नरकटियागंज।
5. निर्वाचकों से संबंधित सूचना प्रारूप सूची के अनुसार निम्नवत है :-
District Name-West champaran Local Authorities, Total Elector-4862.
6. पश्चिम चम्पारण जिले में मतदान केन्द्रों से संबंधित विवरणी निम्नवत है :-
पश्चिम चम्पारण जिले में कुल 18 मतदान केन्द्रों का प्रस्ताव भारत निर्वाचन आयोग को अनुमोदन हेतु भेजा जा रहा है। मतदान केन्द्र सभी 18 प्रखण्ड कार्यालय के भवन में अवस्थित होंगे।
Comments
Post a Comment