अवैध खनन एवं ओवर लोडिंग की रोकथाम हेतु की जा रही कार्रवाई की हुई समीक्षा।


अवैध खनन एवं ओवर लोडिंग की रोकथाम हेतु की जा रही कार्रवाई की हुई समीक्षा।
213 ओवर लोडेड वाहनों से वसूले गये 8336008.00 रूपये जुर्माना।

बालू के अवैध खनन में 147 वाहनों को किया गया जब्त, 53 प्राथमिकी दर्ज, 55.62 लाख रूपये वसूला गया जुर्माना।

बेतिया। जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा आज समाहरणालय सभाकक्ष में अवैध खनन एवं ओवर लोडिंग की रोकथाम से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गयी। उन्होंने कहा कि वाहनों पर ओवरलोडिंग के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप कारगर कार्रवाई सुनिश्चित किया जाय। इस हेतु नियमित रूप से औचक जांच की जाय। मोटर वाहन अधिनियम, 1988 एवं बिहार मोटर नियमावली, 1992 में निहित प्रावधानों के आलोक में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाय। वाहनों पर ओवरलोडिंग करने वाले दोषी वाहन मालिक, संवेदक सहित अधिकारियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जायेगी। 

जिलाधिकारी ने कहा कि वाहनों पर ओवर लोडिंग होने से बहुमूल्य पुल एवं सड़क क्षतिग्रस्त हो जाते हैं, आधारभूत संरचनाओं का क्षरण हो जाता है, सड़क दुर्घटनाओं से आर्थिक एवं मानवीय क्षति होती है, वाहनजनित प्रदूषण में इजाफा होता है और सरकारी राजस्व पर प्रभाव पड़ता है। ओवरलोडिंग पर नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को तत्परतापूर्वक कार्य करना होगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के मद्देनजर लगातार छापेमारी अभियान, जांच अभियान चलाया जाय। मुख्य मार्गों पर हो रहे ट्रकों के परिचालन का नियमित रूप से जांच कर कड़ी कार्रवाई करें। बालू का अवैध स्टॉक करने वालों के विरूद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलायें। बिना चालान, फर्जी चालान (अवैध चालान) तथा एक ही चालान पर दो बार बालू की ढुलाई करने वाले ट्रकों, टै्रक्टरों को जब्त कर उनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी जाय। 

सभी एसडीएम, एसडीपीओ, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि वाहनों पर ओवर लोडिंग एवं बालू के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर कारगर तरीके से रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा दोषियों के विरूद्ध विधिसम्मत सख्त कार्रवाई करें।

समीक्षा के क्रम में जिला खनन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि अबतक अवैध खनन से संबंधित कुल-53 मामलों में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। अवैध खनन में पुलिस द्वारा 42 एवं खनन विभाग द्वारा 09 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी है। वहीं 28900 सीएफटी बालू, 1600 सीएफटी पत्थर एवं 400 सीएफटी गिट्टी को जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि बालू के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त कुल-147 वाहनों को जब्त किया गया है। अवैध खनन से संबंधित मामलों में कुल-55.62 लाख रूपये जुर्माना वसूल किया गया है।

ओवर लोडिंग की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि अप्रैल 2021 से अबतक 767 वाहनों की जांच की गयी है। जिसमें से 213 ओवर लोडेड वाहनों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए 8336008.00 रूपये की वसूली की गयी है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बेतिया, श्री उपेन्द्र नाथ वर्मा, सभी एसडीएम, सभी एसडीपीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बेतिया में रिश्वत लेते हुए ASI गिरफ्तार:निगरानी की टीम ने के हत्थे चढ़ा ASI अताउल्लाह नट को एक लाख रुपए घूस लेते धर दबोचा, निगरानी की टीम

प चम्पारण के नये जिला पदाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने किया पदभार ग्रहण।

खबर पश्चिमी चंपारण बेतिया जिला हीरो मोटर कॉर्प ने नए अवतार में नई स्प्लेंडर प्लस X टेक बाइक को लॉन्च किया है। a9 Bharatके लिए अमित शुक्ला कि रिपोर्ट