कोविड-19 वैक्सीन का सेकेन्ड डोज लेने वाले प्रत्येक प्रखंड के 10-10 लाभार्थियों को दिया जायेगा मिल्टन हॉटपॉट/कैशरॉल।



कोविड-19 वैक्सीन का सेकेन्ड डोज लेने वाले प्रत्येक प्रखंड के 10-10 लाभार्थियों को दिया जायेगा मिल्टन हॉटपॉट/कैशरॉल।

विकली बम्पर प्राइज के तहत प्रत्येक प्रखंड के एक व्यक्ति को गैस चूल्हा/मिक्सर तथा ग्रैंड विनर को डबल डोर का रेफ्रिजेटर/32 इंच का एलईडी टीवी से किया जायेगा पुरस्कृत।

जिलाधिकारी ने स्पीन कर किया लक्की ड्रॉ, विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार।
 
बेतिया। राज्य स्वास्थ्य समिति के निदेशानुसार जिले में कोविड-19 टीकाकरण के तहत द्वितीय खुराक के आच्छादन में वृद्धि लाने के उदेश्य से लाभार्थियों को पुरस्कृत करने की योजना 27 नवंबर से 31 दिसंबर तक संचालित की जा रही है। 

इस योजना के तहत 27 नवंबर-03 दिसंबर, 04-10 दिसंबर, 11-17 दिसंबर, 18-24 दिसंबर एवं 25-31 दिसंबर के बीच ड्यू लाभार्थियों द्वारा ड्यू के 07 दिनों के अंदर द्वितीय खुराक प्राप्त करते हैं तो उन्हें लक्की ड्रॉ के माध्यम से उपहार देकर पुरस्कृत किया जाना है। 

इसी परिप्रेक्ष्य में आज जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा स्पीन कर 27 नवंबर-30 दिसंबर एवं 04-10 दिसंबर के लाभार्थियों का विकली लक्की ड्रॉ किया गया। लक्की ड्रॉ में चयनित प्रत्येक प्रखंड के 10-10 लाभार्थियों को मिल्टन-हॉट पॉट/कैशरॉल देकर पुरस्कृत किया जायेगा। साथ ही विकली बम्पर प्राइज के तहत प्रत्येक प्रखंड के एक लाभार्थी को गैस चूल्हा/मिक्सर देकर पुरस्कृत किया जायेगा।

केयर इंडिया के डीटीएल, श्री संदीप कुमार ताह द्वारा बताया गया कि 27 नवंबर से 31 दिसंबर तक संचालित लक्की ड्रॉ योजना के विजेताओं में से एक व्यक्ति को ग्रैंड विनर के रूप में पुरस्कृत किया जाना है। ग्रैंड विनर को दो डोर का रेफ्रिजेटर/32 इंच का एलईडी टीवी दिया जायेगा।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार सहित सिविल सर्जन, श्री विरेन्द्र कुमार चौधरी, डीपीएम, श्री सलीम जावेद, डीएमएनई, श्री शोएब खान, केयर इंडिया के डीटीएल, श्री संदीप कुमार ताह, डीटीओऑन, श्री विजय प्रकाश पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बेतिया में रिश्वत लेते हुए ASI गिरफ्तार:निगरानी की टीम ने के हत्थे चढ़ा ASI अताउल्लाह नट को एक लाख रुपए घूस लेते धर दबोचा, निगरानी की टीम

प चम्पारण के नये जिला पदाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने किया पदभार ग्रहण।

खबर पश्चिमी चंपारण बेतिया जिला हीरो मोटर कॉर्प ने नए अवतार में नई स्प्लेंडर प्लस X टेक बाइक को लॉन्च किया है। a9 Bharatके लिए अमित शुक्ला कि रिपोर्ट