रात्रि में छापेमारी कर 123 बोरी यूरिया की गयी जब्त।



रात्रि में छापेमारी कर 123 बोरी यूरिया की गयी जब्त।
बेतिया : जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार के निदेश के आलोक में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों के विरूद्ध जिले में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। यूरिया की कालाबाजारी करने वालो के विरूद्ध विधिसम्मत कार्रवाई भी की जा रही है।
इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक-01.09.2021 की रात्रि प्रखंड विकास पदाधिकारी, लौरिया द्वारा लौरिया वार्ड नंबर-02 के मकरी ग्राम के मैनेजर यादव के घर से 45 बोरी यूरिया तथा इसी ग्राम के राज कुमार के घर से 78 बोरी यूरिया को बरामद किया गया। बरामद 78 बोरी यूरिया को जब्त करते हुए थाना को अग्रतर कार्रवाई करने हेतु सौंप दिया गया है। छापेमारी में थानाध्यक्ष, लौरिया, प्रखंड कृषि पदाधिकारी आदि शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प चम्पारण के नये जिला पदाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने किया पदभार ग्रहण।

खबर पश्चिमी चंपारण बेतिया जिला हीरो मोटर कॉर्प ने नए अवतार में नई स्प्लेंडर प्लस X टेक बाइक को लॉन्च किया है। a9 Bharatके लिए अमित शुक्ला कि रिपोर्ट

फिल्मी आशिक ने प्रेमिका के परिवार वालों को पिस्टल के बल पर बनाया घर में ही बंधकसूचना पर सिविल ड्रेस में पहुंची पुलिस को भी बनाया बंधकपुलिस ने