बेतिया के नौतन थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता
!! बेतिया के नौतन थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता
*****
दिनांक 16.08.2021 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि नौतन थानान्तर्गत दियारा क्षेत्र का अपराधी एवं कई कांडों के वांछित तथा शराब व्यवसायी गिरी यादव उर्फ विरेन्द्र यादव ग्राम-मडुआहां थाना-नौतन जिला प0 चम्पारण अपने साथ अवैध आग्नेयास्त्र लेकर अपने घर आया है तथा कुछ ही समय में वह वापस दियारा क्षेत्र में जाने वाला है। प्राप्त सूचना के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर बेतिया के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए गिरी यादव उर्फ विरेन्द्र यादव ग्राम मडुआहां थाना-नौतन के विरूद्ध छापामारी किया गया और गिरी यादव उर्फ विरेन्द्र यादव को मडुआहा पुल के पास से एक लोडेड देशी कट्टा तथा दो जिन्दा कारतूस साथ पकड़ा गया है।
पकड़े गये अपराधी का नाम एवं पता:
01. गिरी यादव उर्फ विरेन्द्र यादव पिता स्व० अशेषर यादव ग्राम मडुआहां थाना-
नौतन जिला प० चम्पारण, बेतिया।
> जप्त सामग्री की विवरणी:
'''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''
1. लोडेड देशी कट्टा-01 (एक)
2. जिन्दा कारतूस 02 (दो)
> पकडाये अपराधी गिरी यादव का अपराधी इतिहास:
''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''
1. नौतन थाना कांड सं0-532 / 17 दि०-20.12.17 धारा-414 /34 भा0द0वि0
एवं 30 (ए) / 36 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम
2. नौतन थाना कांड सं0-70 / 18 दिO-19.02.18 धारा-30 (ए) बिहार मद्यनिषेध
एवं उत्पाद अधिनियम
3. नौतन थाना कांड सं0-89 / 19 दि०-09.03.19 धारा-272 / 273 / 34
भा0द0वि0 एवं 30 (ए) / 38 (i) / 41 (i) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद
अधिनियम
> छापामारी दल:
''''''''''''''''''''''''''''
01. श्री मुकुल परिमल पाण्डेय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, बेतिया।
02. पु०अ०नि० मनीष कुमार शर्मा थानाध्यक्ष नौतन थाना
03. स०अ०नि० रविन्द्र सिंह नौतन थाना।
04. सिO-476 हरेन्द्र सिंह
05. नौतन थाना के रिजर्व गार्ड (बी०एम०पी०)
Comments
Post a Comment