बैंक से पैसा निकालने वाले ग्राहकों से पैसा छिनने वाला गिरफ्तार

बैंक से पैसा निकालने वाले ग्राहकों से पैसा छिनने वाला गिरफ्तार

अमित शुक्ला की रिपोर्ट
बैंकों से ग्राहकों के पैसा लेकर निकलने पर छिनने वाले एक शख्स को बेतिया नगर थाना पुलिस ने बैंक के पास गिरफ्तार किया है। नगर थानाध्यक्ष पुनि राकेश कुमार भास्कर को सूचना मिली की भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया उज्जैन टोला के पास पैसा छिनने वाला घूम रहा है। जिसकी सूचना पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा को दी गई और पुलिस अधीक्षक ने तत्काल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर मुकुल परिमल पांडेय के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी और कार्यवाही करने का निर्देश जारी किया।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिला अंतर्गत रायगंज थाना के शत्रुघ्न प्रसाद को एक देशी कट्टा, कारतूस और एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी प्राप्त की।

छापेमारी टीम में पुनि सह थानाध्यक्ष नगर थाना बेतिया राकेश कुमार भास्कर, पुअनि मुमताज आलम नगर थाना बेतिया, पुअनि अनिरूद्ध कुमार पंडित नगर थाना बेतिया, सअनि पंकज कुमार सिंह नगर थाना बेतिया, सअनि मुकेश पासवान नगर थाना बेतिया एव नगर थाना बेतिया रिजर्व गार्ड सशस्त्र बल के जवान सम्मिलित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

बेतिया में रिश्वत लेते हुए ASI गिरफ्तार:निगरानी की टीम ने के हत्थे चढ़ा ASI अताउल्लाह नट को एक लाख रुपए घूस लेते धर दबोचा, निगरानी की टीम

प चम्पारण के नये जिला पदाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने किया पदभार ग्रहण।

खबर पश्चिमी चंपारण बेतिया जिला हीरो मोटर कॉर्प ने नए अवतार में नई स्प्लेंडर प्लस X टेक बाइक को लॉन्च किया है। a9 Bharatके लिए अमित शुक्ला कि रिपोर्ट