मुहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से करायें सम्पन्न : जिलाधिकारी।


मुहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से करायें सम्पन्न : जिलाधिकारी।
असामाजिक तत्वों, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों के विरूद्ध करें कार्रवाई : पुलिस अधीक्षक।
शांति समिति, धर्म गुरूओं के साथ बैठक कर सरकार द्वारा जारी निदेशों से कराएं अवगत।

साईबर सेल को सोशल मीडिया पर पैनी निगाह बनाये रखने का निदेश।

बेतिया। जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में आज कार्यालय प्रकोष्ठ में मुहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु विधि-व्यवस्था संधारण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में सभी पुलिस अधीक्षक, सभी एसडीओ, सभी एसडीपीओ, सभी बीडीओ, सभी अंचलाधिकारी, सभी एसएचओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सभी प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ कर्तव्यों एवं दायित्वों का निवर्हन करना होगा। उन्होंने कहा कि गृह विभाग, बिहार द्वारा जारी निदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि जारी निदेश के आलोक में मुहर्रम के अवसर पर तजिया जुलूस सहित अन्य प्रकार के जुलूस पर पाबंदी लगायी गयी है। 

उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत शांति समिति की बैठक ससमय कर लेंगे। शांति समिति की बैठक में उपस्थित लोगों को मुहर्रम को मनाने के लिए जारी गाइडलाइन से अवगत करायेंगे। मुस्लिम सम्प्रदाय के धर्म गुरूओं के साथ भी बैठक कर उन्हें भी अवगत करायेंगे। साथ ही मस्जिद के माध्यम से भी जारी निदेशों को प्रसारित कराना सुनिश्चित किया जाय।

उन्होंने कहा कि साईबर सेल सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मों फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब आदि पर पैनी निगाह बनाये रखेगा ताकि किसी भी प्रकार के अफवाहों पर त्वरित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने निदेश दिया कि मुहर्रम को लेकर धार्मिक स्थलों सहित मार्ग में भी जगह-जगह मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी, पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति ससमय कर दी जाय तथा पर्व के दिन यह सुनिश्चित करें कि सभी प्रतिनियुक्त अधिकारी ससमय अपने कर्तव्य पर उपस्थित रहें।

पुलिस अधीक्षक, बेतिया, श्री उपेन्द्र नाथ वर्मा ने सभी पुलिस अधिकारियों को निदेशित किया कि मुहर्रम को लेकर लगातार पेट्रोलिंग की जाय। साथ ही असामाजिक तत्वों, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों के विरूद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि पेट्रोलिंग के दौरान आमजन को सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुरूप मुहर्रम मनाने को प्रेरित करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

बेतिया में रिश्वत लेते हुए ASI गिरफ्तार:निगरानी की टीम ने के हत्थे चढ़ा ASI अताउल्लाह नट को एक लाख रुपए घूस लेते धर दबोचा, निगरानी की टीम

प चम्पारण के नये जिला पदाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने किया पदभार ग्रहण।

खबर पश्चिमी चंपारण बेतिया जिला हीरो मोटर कॉर्प ने नए अवतार में नई स्प्लेंडर प्लस X टेक बाइक को लॉन्च किया है। a9 Bharatके लिए अमित शुक्ला कि रिपोर्ट