बेतिया पुलिस की विशेष उपलब्धि ! !
! ! बेतिया पुलिस की विशेष उपलब्धि ! !
चनपटिया थाना क्षेत्र में दिनांक-02.06.2021 को साढ़े पाॅच लाख रूपया व्यापारी से खरदेउर महना में अपराधकर्मी द्वारा डकैती की गयी थी। जिस संदर्भ में चनपटिया थाना कांड सं0-291/21 दिनांक-02.06.2021 धारा-395 भा0द0वि0 अंकित किया गया। श्री उपेन्द्र नाथ वर्मा (भा0पु0से0) पुलिस अधीक्षक, बेतिया पश्चिम चम्पारण द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर श्री मुकुल परिमल पाण्डेय के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था एवं त्वरित उद्भेदन करने का आदेश दिया गया था जिसमें उद्भेदन करते हुए पूर्व में लाइनर 1. चितरंजन शर्मा, पे0-सुभाष कुंवर सा0-चनपटिया 2. दशरथ कुमार पे0-धु्रव साह, सा0-परसौनी पहाड़पुर 3. गौतम यादव पे0-सुरेश यादव, सा0-तरया सुजान उ0प्र0 4. ब्रजेश गुप्ता पे0-नकछेद साह, सा0-गुरवलिया 5. बिट्टु कुमार पे0-भरत साह सा0-वृत्ति टोला जगदीशपुर 6. रंजीत यादव पे0-शम्भु यादव, सा0-गिद्धा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया जिसमें आम्र्स, पिस्टल एवं लूटी गयी राशि बरामद की गयी। इसी गैंग का मुख्य सरगना अजरा जाॅनसन रो उर्फ विवेक रो सा0-सामरी टोला वार्ड नं0-01 फिरार चल रहा था जिसे गठित टीम द्वारा लगातार ट्रेस किया जा रहा था इसी क्रम में अजरा जाॅनसन रो उर्फ विवेक रो को देशी कट्टा, मोबाईल एवं घटना के समय प्रयुक्त मोबाईल के साथ एवं प्रदीप कुमार उर्फ रिंकु पे0-संतोष यादव, सा0-पुरैना गोसाई अहीर टोली थाना-चनपटिया को घटना के समय प्रयुक्त मोबाईल, लुटी गई राशि का 29,000रू के साथ गिरफ्तार किया गया। इन दोनों द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया। विवेक रो के पास से बरामद रेडमी मोबाईल लूटी गयी राशि से खरीदा गया।
गिरफ्तार अपराधकर्मी की विवरणी:-
''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''
1. अजरा जाॅनसन उर्फ विवेक रो, सा0-सामरी टोला, वार्ड नं0-01, चनपटिया।
2. प्रदीप कुमार उर्फ रिंकु पे0-संतोष यादव, सा0-पुरैना गोसाई अहीर टोली,
थाना-चनपटिया।
बरामद सामान
''''''''''''''''''''''
1. एक देशी कट्टा
2. एक जिन्दा कारतुस
3. घटना में प्रयुक्त मोबाईल आई टेल
4. लूटी गयी राशि से खरीदा गया रेडमी मोबाईल
5. लूटी गयी राशि का 29,000/रू0 नगद
6. घटना में प्रयुक्त विवो मोबाईल
छापामारी दल में शामिल पुलिसकर्मीः-
'''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''
1. मुकुल परिमल पाण्डेय, अनु0पु0पदा0
2. पु0अ0नि0 मनीष कुमार, थानाध्यक्ष, चनपटिया थाना
3. पु0अ0नि0 राजेश झा, थानाध्यक्ष, बलथर थाना
4. पु0अ0नि0 खालिद अख्तर, टेक्निकल सेल प्रभारी
5. पु0अ0नि0 अरविन्द कुमार
6. पु0अ0नि0 सत्येन्द्र कुमार, चनपटिया थाना
7. निर्भय कुमार, टेक्निकल सेल एवं चनपटिया थाना रिजर्व गार्ड।
Comments
Post a Comment