कार्य में लापरवाही को लेकर सिविल सर्जन एवं एमएनई, स्वास्थ्य विभाग को शोकॉज।


कार्य में लापरवाही को लेकर सिविल सर्जन एवं एमएनई, स्वास्थ्य विभाग को शोकॉज।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की हुई समीक्षा।

कोविड-19 टेस्टिंग, वैक्सीनेशन की गति को बढ़ाने का निदेश।

बेतिया : जिलाधिकारी, श्री कुमार द्वारा आज कार्यालय प्रकोष्ठ में स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीनेशन, टेस्टिंग सहित किये जा रहे अन्य कार्यों की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कोविड-19 टेस्टिंग कार्य को हर हाल में कराना सुनिश्चित किया जाय। साथ ही वैक्सीन की उपलब्धता को देखते हुए वैक्सीनेशन की भी गति को बढ़ाने की आवश्यकता है।
 
उन्होंने कहा कि नगर परिषद, नरकटियागंज एवं नगर पंचायत, चनपटिया को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक से शत-प्रतिशत सैचुरेट करने के साथ ही कई पंचायतों को भी सैचुरेट कर दिया गया है, जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अन्य नगर निकायों को भी अविलंब सैचुरेट कराने की दिशा में कारगर कार्रवाई की जाय।

उन्होंने निदेश दिया कि जिले में चार पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का अधिष्ठापन कराया जा रहा है। उक्त अधिष्ठापन कार्य का सिविल सर्जन नियमित तौर पर निरीक्षण एवं अनुश्रवण करेंगे। साथ ही ससमय पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का अधिष्ठापन कराना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने निदेश दिया कि डाटा इन्ट्री में बैकलॉग कम से कम हो इसका विशेष ध्यान रखा जाय तथा आवश्यक कार्रवाई की जाय। आवश्यकतानुसार अतिरिक्त डाटा इन्ट्री ऑपरेटरों को इस कार्य में लगाया जाय।

समीक्षा के क्रम में ऑक्सीजन प्लांट से संबंधित अद्यतन रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराने सहित अन्य कारणों को लेकर सिविल सर्जन, पश्चिम चम्पारण एवं डाटा इन्ट्री कार्य में बैकलॉग रखने का कारण एमएनई, स्वास्थ्य विभाग को शोकॉज करने का निदेश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया है।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, श्री नंदकिशोर साह सहित स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बेतिया में रिश्वत लेते हुए ASI गिरफ्तार:निगरानी की टीम ने के हत्थे चढ़ा ASI अताउल्लाह नट को एक लाख रुपए घूस लेते धर दबोचा, निगरानी की टीम

प चम्पारण के नये जिला पदाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने किया पदभार ग्रहण।

खबर पश्चिमी चंपारण बेतिया जिला हीरो मोटर कॉर्प ने नए अवतार में नई स्प्लेंडर प्लस X टेक बाइक को लॉन्च किया है। a9 Bharatके लिए अमित शुक्ला कि रिपोर्ट