नीलाम पत्र वाद से संबंधित मामले में आठ व्यक्तियों को भेजा गया जेल।लगभग पांच लाख रूपये की हुई वसूली।


नीलाम पत्र वाद से संबंधित मामले में आठ व्यक्तियों को भेजा गया जेल।

लगभग पांच लाख रूपये की हुई वसूली।

बेतिया। नीलाम पत्र वादों में सन्निहित राशि की वसूली एवं संबंधित व्यक्तियों के विरूद्ध विधिसम्मत सख्त कार्रवाई करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है। जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा इस हेतु लगातार जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी, सभी एसडीएम, सभी एसडीपीओ, एलडीएम सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया जाता रहा है।

जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी के निदेश के आलोक में दिनांक-27.07.2021 को हुई सुनवाई के दौरान 04 व्यक्तियों से 02 लाख, 33 हजार, 475 रूपये की वसूली की गयी तथा राशि जमा नहीं करने के कारण एक व्यक्ति को जेल भेजा गया। वहीं दिनांक-28.07.2021 को सुनवाई के दौरान कुल-09 वारंटियों को गिरफ्तार कर सुनवाई के लिए पेश किया गया। सुनवाई के क्रम में दो व्यक्तियों द्वारा 02 लाख, 20 हजार, 554 रूपये की राशि जमा करायी गयी तथा 07 व्यक्तियों के द्वारा राशि जमा नहीं करायी गयी। तदआलोक में नियमानुसार 07 व्यक्तियों को जेल भेजा गया है।

Comments

Popular posts from this blog

बेतिया में रिश्वत लेते हुए ASI गिरफ्तार:निगरानी की टीम ने के हत्थे चढ़ा ASI अताउल्लाह नट को एक लाख रुपए घूस लेते धर दबोचा, निगरानी की टीम

प चम्पारण के नये जिला पदाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने किया पदभार ग्रहण।

खबर पश्चिमी चंपारण बेतिया जिला हीरो मोटर कॉर्प ने नए अवतार में नई स्प्लेंडर प्लस X टेक बाइक को लॉन्च किया है। a9 Bharatके लिए अमित शुक्ला कि रिपोर्ट