भारत फाइनेंसकर्मी से हुई लूट कांड के आरोपी को बेतिया पुलिस ने लूट की गयी विवो मोबाइल के साथ किया गिरफ्तार

भारत फाइनेंसकर्मी से हुई लूट कांड के आरोपी को बेतिया पुलिस ने लूट की गयी विवो मोबाइल के साथ किया गिरफ्तार

बेतिया से a9भारत के लिए अमित शुक्ला की फोटो

बता दें कि चनपटिया थाना क्षेत्र में दिनांक-24.03.2021 को घोघा टिकुलिया रोड में जैतिया के पास भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 1,37,000/ (एक लाख सैतीस हजार) रूपया एवं मोबाईल लुट की घटना हुई थी जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर, मुकुल परिमल पाण्डेय के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। टीम द्वारा लगातार केस के उद्भेदन के लिए प्रयास किया जा रहा था। इसी क्रम में उस काण्ड में लुटी गई मोबाईल के साथ रमेश कुमार पिता-बागड़ महतो, ग्राम जैतिया, थाना-चनपटिया को गिरफ्तार किया गया। टीम द्वारा लगातार अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए अनुसंधान एवं छापामारी जारी है।हालांकि उक्त अपराधी के पास से काण्ड में लुटी गई विवो मोबाईल को भी बरामद कर लिया गया है छापामारी दल में शामिल पुलिसकर्मीनिम्नलिखित है

मुकुल परिमल पाण्डेय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर बेतिया। मुनीर आलम, पु0नि0 सदर।, मनीष कुमार, थानाध्यक्ष चनपटिया,पु0अ0नि0 खालिद अख्तर, तकनिकी शाखा प्रभारी।, स0अ0नि0 दीपनारायण प्रसाद, चनपटिया थाना के सत्ज साथ तकनिकी शाखा के सिपाही एवं चनपटिया थाना रिजर्व गार्ड भी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बेतिया में रिश्वत लेते हुए ASI गिरफ्तार:निगरानी की टीम ने के हत्थे चढ़ा ASI अताउल्लाह नट को एक लाख रुपए घूस लेते धर दबोचा, निगरानी की टीम

प चम्पारण के नये जिला पदाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने किया पदभार ग्रहण।

खबर पश्चिमी चंपारण बेतिया जिला हीरो मोटर कॉर्प ने नए अवतार में नई स्प्लेंडर प्लस X टेक बाइक को लॉन्च किया है। a9 Bharatके लिए अमित शुक्ला कि रिपोर्ट