अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेतिया नगर इकाई के द्वारा मिशन आरोग्य संजीवनी अभियान को लेकर के बेतिया के रामलखन सिंह यादव कॉलेज में नगर सह मंत्री विनायक रंजन के नेतृत्व में पौधारोपण किया

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेतिया नगर इकाई के द्वारा मिशन आरोग्य संजीवनी अभियान को लेकर के बेतिया के रामलखन सिंह यादव कॉलेज  में नगर सह मंत्री विनायक रंजन के नेतृत्व में पौधारोपण किया
बेतिया से अमित शुक्ला की रिपोर्ट

गया। आज इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेतिया नगर परिषद की निवर्तमान नगर सभापति गरिमा सिकारिया द्वारा वृक्षारोपण किया गया।गरिमा सिकारिया ने कहा कि मनुष्य के जीवन में वृक्षों का बहुत ही विशेष महत्व है। पेड़ धरती माता के बेटे हैं और हमारे मित्र भी। वृक्षों से हमें फल, सब्जियां, लकड़ियां, आदि प्राप्त होती हैं। लकड़ी से फर्नीचर, कागज़, गोंद, आदि वस्तुएं तैयार की जाती हैं। इसके अलावा पेड़ों से बहुत सारी औषधियां तैयार की जाती है, जो हमारे शरीर से संबंधित कई प्रकार के रोगों का उपचार करने में हमारी मदद करती है।इस पौधारोपण अभियान से आम लोग भी प्रेरणा लेकर वृक्ष का संरक्षण कर रहे है।बिहार के प्रदेश सह मंत्री रौशन कुमार ने कहा कि पेड़ ना केवल हमें शुद्ध हवा प्रदान करते हैं बल्कि पर्यावरण को भी सुंदर बनाते हैं। पेड़ पर पक्षी अपना घोंसला बनाकर रहते हैं। तपती धूप में यह मनुष्य को छाया प्रदान कर उसे गर्मियों से बचाने में मदद करती हैं।  पेड़ों के ना होने से मनुष्य का जीवन संकट में आ जाएगा। जिला संयोजक सुजीत मिश्रा ने कहा कि मनुष्य सुख सुविधाओं के लालच में आकर पेड़ों का शत्रु बन बैठा है।उन्होंने आगे कहा कि वह निरंतर पेड़ों को काटते जा रहा है जिस कारण हमारे पर्यावरण में दुष्परिणाम पड़ रहे हैं और मनुष्य को कई प्रकार के प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर नगर मंत्री संजय यादव नगर सह मंत्री अभिषेक पटेल रवि किशन धर्मेश गुप्ता  अभिजीत राय उदित मिश्रा विशाल झा आशीष गुप्ता आशुतोष पांडेय नीकु कुमार अभय सिंह सहित कई कार्यकर्ता शिक्षक छात्र मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बेतिया में रिश्वत लेते हुए ASI गिरफ्तार:निगरानी की टीम ने के हत्थे चढ़ा ASI अताउल्लाह नट को एक लाख रुपए घूस लेते धर दबोचा, निगरानी की टीम

प चम्पारण के नये जिला पदाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने किया पदभार ग्रहण।

खबर पश्चिमी चंपारण बेतिया जिला हीरो मोटर कॉर्प ने नए अवतार में नई स्प्लेंडर प्लस X टेक बाइक को लॉन्च किया है। a9 Bharatके लिए अमित शुक्ला कि रिपोर्ट