इंडो-नेपाल सड़क परियोजना अंतर्गत बगहा-02 अंचल के नौतनवा, बैरागी सोनवर्षा, चिउटाहां के रैयतों को कैम्प लगाकर 47 लाख रूपये का किया गया भुगतान।

इंडो-नेपाल सड़क परियोजना अंतर्गत बगहा-02 अंचल के नौतनवा, बैरागी सोनवर्षा, चिउटाहां के रैयतों को कैम्प लगाकर 47 लाख रूपये का किया गया भुगतान।

बेतिया। इंडो-नेपाल सड़क परियोजना बेहद ही महत्वपूर्ण परियोजना है। इस परियोजना अंतर्गत अर्जित भूमि के एवज में भुगतन की प्रक्रिया तेज कर दी गयी है। जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा उक्त परियोजना से संबंधित रैयतों को जल्द से जल्द भुगतान कराने को लेकर लगातार समीक्षा बैठक आयोजित की जाती रही है तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया जाता रहा है।
 
इसी परिप्रेक्ष्य में आज बगहा-02 अंचल के नौतनवा, बैरागी सोनवर्षा एवं चिउटाहां मौजा में इंडो-नेपाल भू-अर्जन के भुगतान की बिन्दु पर विशेष कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प के माध्यम से 12 रैयतों को कुल-47 लाख रूपये का भुगतान किया गया है।

इस अवसर पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, श्री अनिय राय, कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, श्री संजय कुमार, सहायक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, अंचल निरीक्षक, बगहा-02 सहित संवेदक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बेतिया में रिश्वत लेते हुए ASI गिरफ्तार:निगरानी की टीम ने के हत्थे चढ़ा ASI अताउल्लाह नट को एक लाख रुपए घूस लेते धर दबोचा, निगरानी की टीम

प चम्पारण के नये जिला पदाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने किया पदभार ग्रहण।

खबर पश्चिमी चंपारण बेतिया जिला हीरो मोटर कॉर्प ने नए अवतार में नई स्प्लेंडर प्लस X टेक बाइक को लॉन्च किया है। a9 Bharatके लिए अमित शुक्ला कि रिपोर्ट