युद्धस्तर पर करायी जा रही है रेन कट की मरम्मति।



युद्धस्तर पर करायी जा रही है रेन कट की मरम्मति।
बेतिया। भारी बारिश, कटाव आदि के कारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क, पुल-पुलिया, एप्रोच पथ आदि क्षतिग्रस्त हो गए है। उक्त क्षतिग्रस्त सड़क, पुल-पुलिया, एप्रोच पथ आदि की मरम्मति का कार्य संबंधित कार्यकारी विभाग द्वारा दिन-रात युद्धस्तर पर कराया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द आवागमन सुचारू किया जा सके।
गोनौली-गोरार, मझौलिया-रूलही, डुमरी-मतदातपुर, चमैनिया चौक-गंडक नहर तक, कठैया-गहिरी, कठैया बैकुण्ठवा रोड-नकटी पटेहरवा, एकडेयरी-बिरठ घाट, पंचगांव-परसिहा, चनपटिया प्रखंड अंतर्गत बड़का गांव, सिधाव-अमवा रोड, पिपरासी-सलहा रोड सहित अन्य क्षतिग्रस्त पथों की मरम्मति युद्धस्तर पर करायी जा रही है।

जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा सड़क निर्माण से जुड़े सभी कार्यपालक अभियंताओं को क्षतिग्रस्त सड़कों, पुल-पुलिया, एप्रोच पथ आदि का लगातार निरीक्षण करने तथा क्षतिग्रस्त की मरम्मति तीव्र गति से कराने का निदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिले में बारिश, कटाव आदि को लेकर सभी कार्यपालक अभियंताओं को पूरी मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करें ताकि आमजन को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

Comments

Popular posts from this blog

बेतिया में रिश्वत लेते हुए ASI गिरफ्तार:निगरानी की टीम ने के हत्थे चढ़ा ASI अताउल्लाह नट को एक लाख रुपए घूस लेते धर दबोचा, निगरानी की टीम

प चम्पारण के नये जिला पदाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने किया पदभार ग्रहण।

खबर पश्चिमी चंपारण बेतिया जिला हीरो मोटर कॉर्प ने नए अवतार में नई स्प्लेंडर प्लस X टेक बाइक को लॉन्च किया है। a9 Bharatके लिए अमित शुक्ला कि रिपोर्ट