लोडेड कट्टा और कारतूस के साथ अपराध की योजना बनाते अपराधी गिरफ्तार

लोडेड कट्टा और कारतूस के साथ अपराध की योजना बनाते अपराधी गिरफ्तार


बेतिया पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा को गुप्त सूचना मिली की कुमारबाग ओपी क्षेत्र के पकड़ीहार गांव के दुर्गा मंदिर के पास एक अपराधी अवैध हथियार के साथ किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने पहुंचा हुआ है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश देते हुए कुमारबाग ओपी थानाध्यक्ष राणा प्रसाद के नेतृत्व में छापेमारी की टीम गठित की गई।

सुचित स्थल से टीम ने चनपटिया थाना के पोखरिया राय के शेख साबिर को एक लोडेड कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिसे प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। वहीं गिरफ्तार अपराधी का पूर्व में गंभीर धाराओं में चनपटिया थाना में अपराधिक इतिहास रहा है।

छापेमारी टीम में तकनीकी शाखा के प्रभारी खालिद अख्तर, बलथर थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा, गोपालपुर थानाध्यक्ष राजरूप राय, तकनीकी शाखा के अवर निरीक्षक अरविन्द कुमार, कुमारबाग ओपी के सह अवर निरीक्षक भीम कुमार सिंह के साथ थाना के रिजर्व गार्ड सम्मिलित रहें

Comments

Popular posts from this blog

बेतिया में रिश्वत लेते हुए ASI गिरफ्तार:निगरानी की टीम ने के हत्थे चढ़ा ASI अताउल्लाह नट को एक लाख रुपए घूस लेते धर दबोचा, निगरानी की टीम

प चम्पारण के नये जिला पदाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने किया पदभार ग्रहण।

खबर पश्चिमी चंपारण बेतिया जिला हीरो मोटर कॉर्प ने नए अवतार में नई स्प्लेंडर प्लस X टेक बाइक को लॉन्च किया है। a9 Bharatके लिए अमित शुक्ला कि रिपोर्ट