सक्षम फाउंडेशन भागलपुर ने आज विश्व पर्यावरण दिवस पर भागलपुर के कई जगहों पर वृक्षारोपण किया

सक्षम फाउंडेशन भागलपुर ने आज विश्व पर्यावरण दिवस पर भागलपुर के कई जगहों पर वृक्षारोपण किया।

A9 भारत के लिए भागलपुर से अनुज कुमार की ब्यूरो 
रिपोर्ट

आज विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर सक्षम फाउंडेशन के द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शहर के कई जगहों पर की गई, सबसे पहले कोतवाली परिसर भागलपुर फिर लाजपत पार्क होते हुए कई जगहों पर पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। फाउंडेशन की अध्यक्षा संगीता तिवारी ने बताया कि प्रकृति के बचाव से हमारा बचाव होगा इसलिए इस पर्यावरण दिवस पर हम कसम खाएं कि ज्यादा से ज्यादा पौधे को लगाएं और जिससे हमें शुद्ध और ऑक्सीजन मिल सके और हम स्वस्थ रह सकें।
इस कार्यक्रम में सक्षम फाउंडेशन की संरक्षक व कोषाध्यक्ष कांति पाठक, महासचिव अभय घोष सोनू, उपाध्यक्ष नीरज तिवारी, उपाध्यक्ष पिंकी बाजोरिया, विजय पांडे, अनुपमा चौधरी, ऋषव चौबे, स्वप्निल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
         सक्षम फाउंडेशन भागलपुर।

Comments

Popular posts from this blog

प चम्पारण के नये जिला पदाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने किया पदभार ग्रहण।

खबर पश्चिमी चंपारण बेतिया जिला हीरो मोटर कॉर्प ने नए अवतार में नई स्प्लेंडर प्लस X टेक बाइक को लॉन्च किया है। a9 Bharatके लिए अमित शुक्ला कि रिपोर्ट

फिल्मी आशिक ने प्रेमिका के परिवार वालों को पिस्टल के बल पर बनाया घर में ही बंधकसूचना पर सिविल ड्रेस में पहुंची पुलिस को भी बनाया बंधकपुलिस ने