पिस्टल एवं चोरी की मोटरसाइकिल के साथ कोढा गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार

पिस्टल एवं चोरी की मोटरसाइकिल के साथ कोढा गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार

पश्चिमी चंपारण बेतिया नगर पुलिस ने झपट्टा मार एवं डिक्की तोड़कर पैसा उड़ाने वाले कोढा गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को एक पिस्तौल एवं चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ धर दबोचा है उक्त जानकारी देते हुए बेतिया पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली की नगर में बैंक के आसपास झपट्टा मार गिरोह के 2 सदस्य घूमते देखे गए हैं सूचना के आलोक में उन्होंने सदर एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडे के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापामारी करने का निर्देश दिया टीम द्वारा वाहन एवं बेंच जांच के क्रम में पावर हाउस चौक के पास कोढा गिरोह के 2 सदस्यों को चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ धर दबोचा गया पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक पिस्टल दो जिंदा गोली मोटरसाइकिल का डिक्की खोलने वाला दो मास्टर चाबी एवं दो मोबाइल भी बरामद किया है गिरफ्तार अपराधियों ने विक्की तोड़ कर एवं झपट्टा मारकर पैसा उड़ाने वाले कई कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है गिरफ्तार अपराधियों में कटिहार जिला के कोढा थाना क्षेत्र के नया टोला जुराबगंज निवासी सौरभ कुमार 21 वर्ष पिता दीपक यादव एवं विशाल यादव 20 वर्ष पिता फूलचंद यादव शामिल है पुलिस ने एक कान दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है. टीम में नगर थाना अध्यक्ष पुलिस निरीक्षक राकेश कुमार भास्कर आदि पुलिस पदाधिकारी शामिल थे फोटो

Comments

Popular posts from this blog

बेतिया में रिश्वत लेते हुए ASI गिरफ्तार:निगरानी की टीम ने के हत्थे चढ़ा ASI अताउल्लाह नट को एक लाख रुपए घूस लेते धर दबोचा, निगरानी की टीम

प चम्पारण के नये जिला पदाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने किया पदभार ग्रहण।

खबर पश्चिमी चंपारण बेतिया जिला हीरो मोटर कॉर्प ने नए अवतार में नई स्प्लेंडर प्लस X टेक बाइक को लॉन्च किया है। a9 Bharatके लिए अमित शुक्ला कि रिपोर्ट