ग्रामीणों ने वार्ड सदस्य पर लगाए गंभीर आरोप। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के राशि का किया गया दुरुपयोग।

ग्रामीणों ने वार्ड सदस्य पर लगाए गंभीर आरोप। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के राशि का  किया गया दुरुपयोग।
पश्चिमी चंपारण से अफसर खान का रिपोर्ट।
बैरिया। बैरिया प्रखंड क्षेत्र के भितहा पंचायत के वार्ड नंबर 14 शाही टोला में  सात निश्चय पेयजल योजना अब  ध्वस्त होने के कगार पर है। नराज ग्रामीणों ने रविवार को दर्जनों से अधिक लोगों ने रोष प्रदर्शन करते हुए जांच कर वार्ड सदस्य फरीदा खातून के उपर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।प्रदर्शन कर रहे दर्जनों से अधिक लोगों ने बताया कि वार्ड सदस्य फरीदा खातून द्वारा सरकारी राशि का बंदरबांट कर गली नली का घटीया निर्माण किया गया है जिससे एक माह में ही गली ध्वस्त होने लगा है। जिससे नाली का पानी निकलकर सड़क पर जल जमाव की स्थिती हो गई है। लोगों ने सडे पानी से संक्रमण बढ़ने की आशंका जताई है। ग्रामीणों ने साफ तौर पर कहा कि वार्ड सदस्य से कई बार शिकायत की गई लेकिन वार्ड सदस्य के उपर कोई फर्क नही पड़ा।टुटे नाली में बच्चों को गिरने का भय हमेशा बना रहता है। लोगों ने  वरीय पदाधिकारियों से निष्पक्ष तरीके से जांच कर वार्ड सदस्य के ऊपर कानुनी करवाई की मांग की है। वही बैरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी कृष्णा राम ने बताया कि जल्द इसकी जांच की जाएगी जांच उपरांत संबंधित वार्ड सदस्य एवं संलिप्त लोगों के ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

प चम्पारण के नये जिला पदाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने किया पदभार ग्रहण।

खबर पश्चिमी चंपारण बेतिया जिला हीरो मोटर कॉर्प ने नए अवतार में नई स्प्लेंडर प्लस X टेक बाइक को लॉन्च किया है। a9 Bharatके लिए अमित शुक्ला कि रिपोर्ट

फिल्मी आशिक ने प्रेमिका के परिवार वालों को पिस्टल के बल पर बनाया घर में ही बंधकसूचना पर सिविल ड्रेस में पहुंची पुलिस को भी बनाया बंधकपुलिस ने