पश्चिमी चंपारण ब्यूरो मनीष कुमार की रिपोर्ट

*चनपटिया में शिवम गैस एजेंसी की मनमानी और लूट अधिकारियों के सहयोग से  जारी*

शिवम गैस एजेंसी चनपटिया के द्वारा प्रतिमाह लाखों रुपए की अवैध वसूली ग्राहकों से की जा रही है और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अधिकारी शायद अपने निजी लालचवश इस वसूली से आंख मोड़े रहते हैं उनके इस रवैया के कारण ग्राहकों को प्रतिमाह लाखों रुपए का नुकसान होता है और इस अवैध वसूली की रकम का एजेंसी मालिक से लेकर अधिकारियों तक बंदरबांट किया जाता प्रतीत होता है । हिंदुस्तान पेट्रोलियम के नियमों के अनुसार अगर कोई उपभोक्ता गैस एजेंसी से गैस का उठाव करता है तो उसे लगभग ₹30 की छूट देनी होती है एजेंसी द्वारा प्रतिदिन 200 से 300 सिलेंडर की गोदाम पर डिलीवरी की जाती है और उसके बदले ग्राहकों को किसी तरह का छूट का प्रावधान नहीं किया जाता इस अवैध वसूली से एजेंसी को प्रत्येक महीने लाखों रुपए का फायदा होता है अधिकारियों से फोन पर बात करने पर इस बात से उनकी अनभिज्ञता जताई  है परंतु यह कतई मानने वाली बात नहीं है कि बिना अधिकारियों की मिलीभगत के इतनी बड़ी कमाई करना किसी गैस एजेंसी के लिए संभव नहीं है हालांकि अधिकारी ने फोन उठाने से परहेज किया परंतु व्हाट्सएप चैट पर बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है लेकिन प्रथम दृष्टया ऐसा मालूम होता है कि उनकी बात से इत्तेफाक नहीं रखा जा सकता क्योंकि क्योंकि जब गैस एजेंसी के कार्यालय में बात की गई तो फोन उठाने वाले व्यक्ति ने अधिकारी का नंबर देने से साफ मना कर दिया और वहां पर अधिकारी का नंबर अंकित नहीं था यह इस बात की ओर इशारा करता है कि अधिकारी द्वारा अपने नंबर का वहां डिस्प्ले नहीं करना शिकायत से बचने का एक बहाना है हालांकि अधिकारी ने एजेंसी पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया परंतु यह कार्रवाई कैसे होगी यह भविष्य में पता चलेगा लेकिन पिछले कई वर्षों से लगातार एजेंसी मालिक द्वारा जो वसूली थी रही उसका हर्जाना उपभोक्ताओं को मिलना संभव नहीं है।

Comments

Popular posts from this blog

प चम्पारण के नये जिला पदाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने किया पदभार ग्रहण।

खबर पश्चिमी चंपारण बेतिया जिला हीरो मोटर कॉर्प ने नए अवतार में नई स्प्लेंडर प्लस X टेक बाइक को लॉन्च किया है। a9 Bharatके लिए अमित शुक्ला कि रिपोर्ट

फिल्मी आशिक ने प्रेमिका के परिवार वालों को पिस्टल के बल पर बनाया घर में ही बंधकसूचना पर सिविल ड्रेस में पहुंची पुलिस को भी बनाया बंधकपुलिस ने