बगहा पुलिस जिला से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट।


कुप्रबंधन का शिकार बगहा अनुमंडलीय हॉस्पिटल,ऑक्सीजन के बाद अब मरीज पानी तक को तरस रहे है।  
बगहा अनुमंडलीय हॉस्पिटल से एक बार फिर गंभीर शिकायते आ रही है ,ऑक्सीजन की कमी और एक मरीज की मौत के बाद अब मरीजों द्वारा  फिर से  गंभीर शिकायते की जा रही है की पिछले 1  दिन से पानी की सप्लाई बंद है और पिछले 2  दिन से कोई सफाई नहीं हुई है डेडिकेटेड कोविड सेन्टर  में। 
बाथरूम ,टॉयलेट ,डस्टविन  सब वैसे ही गंदे पड़े है कोई जिम्मेवारी लेने को तैयार नहीं। हद तो तब हो गई  जब कल दोपहर नगर परिषद की गाड़ी आई और केवल डॉक्टर वार्ड को सेनेटाइज़ कर के चली गई ,गार्ड एंड डॉक्टर सभी लोग मूकदर्शक बने रहे किसी ने कोविड वार्ड की सुधि नहीं ली। 
इस महामारी में अगर मरीज वार्ड में साफ सफाई नहीं रहेगी तो मरीज जल्दी स्वस्थ कैसे होंगे ,जल्दी सवस्थ होने की बजाय वो और बीमार हो सकते है।  उम्मीद  करते है की  इस मामले को गभीरता से लिया जायेगा और समय पर उचित कार्यवाही की जाएगी जिससे किसी मरीज की मौत न हो।

Comments

Popular posts from this blog

बेतिया में रिश्वत लेते हुए ASI गिरफ्तार:निगरानी की टीम ने के हत्थे चढ़ा ASI अताउल्लाह नट को एक लाख रुपए घूस लेते धर दबोचा, निगरानी की टीम

प चम्पारण के नये जिला पदाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने किया पदभार ग्रहण।

खबर पश्चिमी चंपारण बेतिया जिला हीरो मोटर कॉर्प ने नए अवतार में नई स्प्लेंडर प्लस X टेक बाइक को लॉन्च किया है। a9 Bharatके लिए अमित शुक्ला कि रिपोर्ट