बेतिया

कुड़िया कोठी फार्म में अज्ञात युवक का गला रेत कर की गई निर्मम हत्या।

पश्चिमी चंपारण से अमित शुक्ला की रिपोर्ट

बेतिया।बेतिया चनपटिया मुख्य मार्ग में, स्थित मनुआपुल थाना क्षेत्र के, कुड़िया कोठी फार्म में ,एक अज्ञात युवक का गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई है।संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार, इस निर्मम हत्या का अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है, पुलिस शव को  अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने हेतु बेतिया सदर अस्पताल में भेज 

दिया है, पोस्टमार्टम के उपरांत ही ,घटना की वस्तुस्थिति की सही जानकारी मिल सकेगी ,पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार, घटनास्थल के पास से  शव के नजदीक एक टीवीएस कंपनी की स्टार सिटी बाइक मिली है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है, उक्त बाइक राहुल कुमार के नाम से पंजीकृत बताई गई है।

Comments

Popular posts from this blog

बेतिया में रिश्वत लेते हुए ASI गिरफ्तार:निगरानी की टीम ने के हत्थे चढ़ा ASI अताउल्लाह नट को एक लाख रुपए घूस लेते धर दबोचा, निगरानी की टीम

प चम्पारण के नये जिला पदाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने किया पदभार ग्रहण।

खबर पश्चिमी चंपारण बेतिया जिला हीरो मोटर कॉर्प ने नए अवतार में नई स्प्लेंडर प्लस X टेक बाइक को लॉन्च किया है। a9 Bharatके लिए अमित शुक्ला कि रिपोर्ट