पश्चिमी चंपारण ब्यूरो रिपोर्ट

14 निजी एम्बुलेंस एवं शव वाहन जी.एम.सी.एच. को कराया गया मुहैया।
बेतिया। जिलाधिकारी,  कुंदन कुमार के निदेश के आलोक में आज जी.एम.सी.एच., बेतिया को 14 निजी एम्बुलेंस एवं शव वाहन उपलब्ध करा दिया गया है। 14 अतिरिक्त निजी एम्बुलेंस एवं शव वाहन उपलब्ध हो जाने से कोविड मरीजों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

जिला परिवहन पदाधिकारी,  राजेश सिंह द्वारा बताया गया कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के परिप्रेक्ष्य में स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े, इस हेतु जिला स्वास्थ्य समिति, बिहार एवं जिलाधिकारी द्वारा निजी एम्बुलेंस एवं शव वाहन जीएमसीएच को उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया था। इसी आलोक में स्थानीय स्तर पर नियमानुकूल निर्धारित दर पर 14 निजी एम्बुलेंस एवं शव वाहन जी.एम.सी.एच. को उपलब्ध करा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि 14 निजी एम्बुलेंस और शव वाहन को जीएमसीएच कंट्रोल रूम से अटैच किया गया है ताकि मरीजों के परिजनों को उपलब्ध कराया जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

बेतिया में रिश्वत लेते हुए ASI गिरफ्तार:निगरानी की टीम ने के हत्थे चढ़ा ASI अताउल्लाह नट को एक लाख रुपए घूस लेते धर दबोचा, निगरानी की टीम

प चम्पारण के नये जिला पदाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने किया पदभार ग्रहण।

खबर पश्चिमी चंपारण बेतिया जिला हीरो मोटर कॉर्प ने नए अवतार में नई स्प्लेंडर प्लस X टेक बाइक को लॉन्च किया है। a9 Bharatके लिए अमित शुक्ला कि रिपोर्ट