ब्यूरो रिपोर्ट

 पश्चिमी चंपारण से ब्यूरो रिपोर्ट     संजीवनी क्लिनिक डॉ डीपी सिंह के निजी नर्सिंग होम मैं ऑपरेशन के दौरान हुई एक महिला की मौत परिजनों ने किया हंगामा   बेतिया नगर में चल रहा है बिना निबंधन के तथाकथित फर्जी  निजी नर्सिंग होम में मौत का सिलसिला जारी है इस मामले में जहां जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग आंखें बंद किए हुए हैं वही बिहार सरकार संवेदनहीन बनी हुई है इसका नतीजा यह है कि आए दिनों ऐसे निजी नर्सिंग होम में ऑपरेशन के दौरान जच्चा और बच्चा का मौत होना एक साधारण बात बनती जा रही है इसी क्रम में शनिवार की सुबह नगर के काली बाग ओपी क्षेत्र अंतर्गत राजगुरू चौक स्थित डी पी सिंह के  निजी नर्सिंग होम मैं ऑपरेशन के दौरान बच्चे की पैदाइश करा लिया गया लेकिन खून की कमी होनेसे  ऑपरेशन के कुछ घंटे बाद  ही लोरिया थाने के  मटियारिया ग्राम निवासी  महिला मंजू देवी पति संतोष कुमार यादव की मौत हो गई महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और चीख-पुकार शुरू हो गई इसे देख घबराए क्लीनिक के कर्मियों एवं डॉक्टर ने आनन-फानन में मृत महिला के परिजनों को कुछ मुआवजे का लालच देकर महिला के शव को हटवा तो दिया लेकिन घंटों मृतिका के परिजनों द्वारा शोर शराबा होता रहा परिजनों का आरोप था कि डॉक्टर द्वारा ऑपरेशन के बाद महिला की बिगड़ती स्थिति को देखकर खून की कमी बताई गई उसके बाद महिला के परिजन खून देने के लिए तैयार भी हो गए लेकिन खून निकालने और चढ़ाने वाला किड नहीं होने और क्लीनिक के कर्मियों द्वारा लापरवाही किए जाने के कारण कुछ घंटे बाद ही महिला की मौत हो गई  आए दिन डॉ डी पी सिंह  के किलनिक पर ऐसे घटा घटती रहती है लेकिन स्वास्थ्य विभाग का नजर नहीं पड़ता ना ही जिला प्रशासन का नजर नहीं पड़ता ऐसे ही निजी नर्सिंग होम के कारण मरीजों की मौत होती ही रहेगी निजी स्वार्थ के कारण मरीजों की जान जाती ही रहेगी

Comments

Popular posts from this blog

बेतिया में रिश्वत लेते हुए ASI गिरफ्तार:निगरानी की टीम ने के हत्थे चढ़ा ASI अताउल्लाह नट को एक लाख रुपए घूस लेते धर दबोचा, निगरानी की टीम

प चम्पारण के नये जिला पदाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने किया पदभार ग्रहण।

खबर पश्चिमी चंपारण बेतिया जिला हीरो मोटर कॉर्प ने नए अवतार में नई स्प्लेंडर प्लस X टेक बाइक को लॉन्च किया है। a9 Bharatके लिए अमित शुक्ला कि रिपोर्ट